विदिशा में जन्मा इंसान की शक्ल का मेमना, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विदिशा में जन्मा इंसान की शक्ल का मेमना, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज के सेमलखेड़ी गांव में एक बकरी ने अनोखे मेमने (Lamb) को जन्म दिया है। इस मेमने का मुंह देखने में किसी इंसान की तरह नजर आ रहा है। इसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमकर इकट्ठा हो रही है। विकृत बच्चे का मुंह अलग होने की वजह से बकरी भी इसे दूध नहीं पिला पा रही है, जिस वजह से इसे सिरिंज से दूध पिलाया जा रहा है।

इस बकरी के बच्चे के मुंह को देखकर ऐसा लग रहा है की किसी बुजुर्ग ने चश्मा लगाया हुआ है। इस विकृत बच्चे को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के जीव की उम्र कम होती है। यह मेमना सेमलखेड़ी के किसान नवाब खां के यहां पर पैदा हुआ है। उनके यहां बकरी ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया है। बकरी किसी को भी मेमने के पास नहीं जाने दे रही है। मेमने को लेकर बकरी के मालिक नवाब खां का कहना है कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया सभी लोग हैरान हो गए। जब बच्चे के चेहरे को ध्यान से देखा गया तो यह किसी इंसान की तरह नजर आ रहा था। यह जानकारी जिस-जिस को लग रही है, वह यहां इसे देखने के लिए आ रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”770231408″]

Must Read- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को लिखा पत्र, कही ये बात

इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी है। इस तरह के मामले गाय-भैंसों में देखने को मिल जाते हैं, लेकिन बकरी के बच्चे का विकृत मुंह के साथ पैदा होना बहुत ही हैरान करने वाली बात है। यही वजह है कि यह मेमना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन चुका है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews