बयान पर बवाल: विधायक भार्गव पर FIR, फैक्ट्री में तोड़फोड़, भाजपा पर आरोप

बयान पर बवाल: विधायक भार्गव पर FIR, फैक्ट्री में तोड़फोड़, भाजपा पर आरोप

विदिशा| ममता पांडेय| विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के ख़िलाफ़ आज कोतवाली थाना में नपा अध्यक्ष मुकेश टण्डन और कार्यकर्ताओ के आवेदन पर धारा 294, 504 में मामला दर्ज कर लिया गया है| विधायक ने आज गुरूवार को पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में किए प्रदर्शन में मीडिया को दी बाइट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था| इधर, विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा नेता आक्रोशित हो गए| विधायक का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उनके घर और कार्यालय पर हमला बोलकर जमकर तोडफ़ोड़ की है। बताया जा रहा है तोड़फोड़ के साथ अंडे टमाटर भी फेंके गए हैं, और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई|

दरअसल, आज कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान शशांक भार्गव ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था| विधायक ने केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास बताते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया| जिसके चलते भाजपाइयो ने कोतवाली पंहुचकर शिकायत दर्ज करवाई और विधायक के बयान की कङी निंदा की| नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन ने विधायक को महिला विरोधी बताते हुये कहा कि कांग्रेस की परिपाटी रही है महिलाओ का सम्मान ना करना और विदिशा का दुर्भाग्य है कि ऐसा विधायक चुना गया है|

विधायक के खिलाफ शिकायत के बाद अचानक कुछ लोगों ने भार्गव के कार्यालय और निवास में घुसकर तोड़फोड़ कर दी| बाहर खड़ी गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा। विधायक ने भाजपा नेताओं पर तोड़फोड़ और पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है| तोड़फोड़ की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा| वहीं विधायक भी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews