
शमशाबाद। शमशाबाद में हो रही भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ है। जिसमें मध्यप्रदेश के मंत्री कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा शमशाबाद के तहसील मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाबा रामदेव मन्दिर कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में आये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव से मीडिया द्वारा राजगढ़ में कलेक्टर द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारने पूछे जाने पर मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उनके चाल चरित्र उजागर होने की बात कही। भूमाफिया पर कार्यवाही पर बोले कि भाजपा खुद भूमाफिया, शराब खाद्य माफिया है जिन्होंने 15 साल में गरीबों का शोषण किया है। बिल्डिंग बना सब का अतिक्रमण हटाकर गरीबों को हक दिया जाएगा यह कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

