दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार बोलेरो ने तीन बच्चों को रौंदा, तीनों की मौत

दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार बोलेरो ने तीन बच्चों को रौंदा, तीनों की मौत

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के उनारासी कलां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ| एक तेज रफ़्तार कार ने साइकल से खेत लौट रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी| इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही तीनों बच्चों की मौत हो गई। तीनों आपस में सगे भाई थे|

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास उनारासी कला – तीतर बर्री रोड पर ग्राम कालादेव के समीप हुआ| एक तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन ने साइकल से खेत लौट रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि कालादेव के किसान फतेह सिंह के दो पुत्र और एक बेटी खेत से साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो वाहन ने इन बच्चों को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

हादसे के बाद मौक़ा पाते ही बोलेरो सवार तीनों लोग घटनास्थल से फरार हो गए| स्थानीय लोगों और खेत में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को लटेरी अस्पताल पहुँचाया| जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी उम्र 12 वर्ष, 10 वर्ष और 8 वर्ष बताई गई है। इनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल है। ये आपस मे सगे भाई बहन थे। वाहन चालक पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews