मवेशियों को बचाने के दौरान खेत में पलटी कार, 2 लोग गंभीर घायल

मवेशियों को बचाने के दौरान खेत में पलटी कार, 2 लोग गंभीर घायल

Vidisha Road Accident: विदिशा में एक बार फिर रफ्तार एक्सीडेंट की वजह बन गई। तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

विदिशा से निकलने वाले भोपाल-सागर हाईवे पर रोड पर घूम रहे मवेशी कई बार हादसे का कारण बनते हैं। आज भी यहां इसी के चलते हादसा हुआ। तेज रफ्तार टाटा इंडिगा सागर से विदिशा की ओर आ रही थी। तभी अचानक ही मवेशी सामने आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

सड़क से उतरते ही कार खेत में जा घुसी और पलटी खा गई। इस कार में 2 लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद वहां से निकल रहे राहगीरों ने गंभीर घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के चलते होने वाले हादसे को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। कलेक्टर ने भी नगरपालिका और ग्राम पंचायतों को मवेशी पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कोई मुहिम नहीं चलाई गई और आए दिन आवारा मवेशियों के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews