महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म

महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म

ममता पांडे/विदिशा। चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मामला बीना से पहले करौंदा स्टेशन का है जहां एक गर्भवती महिला ने पंजाब मेल में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला अपने पति के साथ ललितपुर से डिलीवर के लिये ही विदिशा जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही बच्ची का जन्म हो गया। घटना के बाद महिला के पति ने अपने घरवालों और आरपीएफ व विदिशा चाइल्ड लाइन को सूचित किया जिसके बाद सभी लोग विदिशा स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन के विदिशा पहुंचने पर महिला और नवजात बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बच्ची और मां पूरी तरह सुरक्षित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews