फसल बीमा किश्त न मिलने पर किसानों ने किया चक्काजाम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

फसल बीमा किश्त न मिलने पर किसानों ने किया चक्काजाम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

विदिशा, ममता पांडे। अशोकनगर रोड पर नटेरन जनपद के किसानों ने फसल बीमा की किश्त नहीं मिलने पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित किसानों का कहना है उन्हें 2018 से लेकर अभी तक फसल बीमा की किश्त नहीं मिली है। इसे लेकर उन्होने तहसील में एसडीएम कार्यालय में कई बार चक्कर भी लगाए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसीलिये मजबूरी में उन्हें चक्काजाम करना पड़ा है। चक्काजाम के कारण मौके पर सामान्य वाहन ही नहीं बल्कि न्यायाधीश के वाहनों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इधर किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले तीन दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे जगह जगह चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews