मनचले से परेशान विवाहित महिला पहुंची एसपी कार्यालय, बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की करी मांग

मनचले से परेशान विवाहित महिला पहुंची एसपी कार्यालय, बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की करी मांग

Vidisha News: विदिशा में बदमाशों के हौंसले इतने ज्यादा बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा है। अब यह सरेराह महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं। दिन हो या रात इन बदमाशों की मनमर्जी इतनी बढ़ चुकी है कि यह रास्ते में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा उनके घर पहुंचकर परिवार वालों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। इस बात से तंग आकर एक महिला शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची है।

एक महिला मनचले की छेड़खानी से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची है। महिला ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि अजय वाल्मिकी नाम का एक युवक लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहा है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी और बदसलूकी करता है। इतना ही नहीं अब वह उसे घर आकर भी परेशान कर रहा है। महिला ने कोतवाली थाने में उसकी शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से छूटने के बाद वह फिर से महिला को परेशान करने लग गया है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि बीती रात युवक घर पर पहुंचा और यहां महिला और उसकी देवरानी से बदसलूकी करने के बाद उसने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला परिवार के साथ कोतवाली थाने में शिकायत करने के लिए पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई भी कदम नहीं उठाया। इसी के बाद बदमाश की प्रताड़ना और पुलिस के रवैए से परेशान पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवाई। महिला का कहना है कि बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews