
शमशाबाद, विपिन शर्मा। शमशाबाद में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। नगर परिषद में 15 में से 12 सीट बीजेपी के खाते में गई है। वहीं दो सीट पर निर्दलीय जीते हैं और कांग्रेस केवल एक के साथ ही खाता खोल पाई है।
इस भारी जीत के बाद विधायक राजश्री सिंह ने विजय का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिं चौहान और की योजनाओं को दिया। उन्होने नगर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने हमारा साथ दिया है और हम शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि इस जीत में सभी वर्ग और समाज के लोगों ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया और हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होने सभी विजयी पार्षदों को बधाई भी दी।
[dgv_vimeo_video id=”731659473″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

