Vidisha News: पेस्टीसाइड व्यवसायी ने लगाया फांसी का फंदा, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Vidisha Crime News: विदिशा में एक पेस्टीसाइड व्यवसायी के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब तक सामने आई जानकारी में इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक विनायक हाइट्स में रहने वाले 39 वर्षीय राहुल जैन ने घर में अकेले रहने के दौरान फांसी लगा ली। परिजन और दोस्त उन्हें फोन लगा रहे थे और जब घर जाकर देखा तो घटना सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल की जांच करने पर वहां से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक परिजन बार-बार फोन कर रहे थे लेकिन राहुल ने कोई भी रिस्पांस नहीं दिया। यह देखकर परिजनों ने चिंतित होकर दोस्त राजेश को राहुल का पता लगाने के लिए बोला। राजेश जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था और राहुल कोई भी जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद राजेश ने कुछ लोगों को साथ लेकर घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन गेट नहीं खुल रहा था और अंदर लगी चाबी भी नीचे गिर गई थी। इसके बाद डोरी में चुंबक लगाकर खिड़की की सहायता से चाबी निकाली गई और दरवाजा खोलकर देखा तो राहुल फंदे पर लटका हुआ था।

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक व्यवसायी के पिता और मां गाजियाबाद में रहते हैं। 2014 में राहुल ने विदिशा कर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री डालकर कीटनाशक का कारोबार शुरू किया था। जिस समय व्यवसायी ने आत्महत्या का कदम उठाया पत्नी अपने माता पिता के साथ घूमने के लिए लक्षद्वीप गई हुई थी और घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के आ जाने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। व्यवसाई ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews