पुलिस ने 7 लाख के नकली नोट पकड़े, 50 हजार के असली नोट भी बरामद

पुलिस ने 7 लाख के नकली नोट पकड़े, 50 हजार के असली नोट भी बरामद

गंजबासौदा,विजय रघुवंशी

गंजबासौदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लाख के नकली नोट पकड़े हैं, नकली नोट के साथ 50 हजार के के असली नोट भी जब्त हुए हैं जिनमें कुछ पुराने नोट भी है जो अब बंद हो चुके हैं। इसी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपी गुजरात एवं महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये कार्रवाई देहात थाना पुलिस द्वारा की गई है। इन नोटों में 2000 के 362 नोट जिनकी कुल कीमत कुल 7 लाख 24,000 की नकली करेंसी है एवं 500 के 50 नोट जो पचास हजार होते हैं, बरामद किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews