सुरक्षा बैटरी फैक्ट्री पर छापा, 15 हजार लीटर अवैध तेजाब का जखीरा जप्त

सुरक्षा बैटरी फैक्ट्री पर छापा, 15 हजार लीटर अवैध तेजाब का जखीरा जप्त

विदिशा।ममता पांडे ।

सांची रोड पर पीलिया नाले के पास बगैर लाइसेंस के अवैध ढंग से चल रही तेजाब फैक्टरी पर गुरुवार शाम को अफसरों ने छापा मारा । छापे के दौरान फैक्टरी से हजारों लीटर अवैध एसिड बरामद हुआ। एसडीएम के आदेश पर फैक्टरी को को सील किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह फैक्टरी कई सालों से बिना लाइसेंस के चल रही थी और तेजाब बनाने के लिए जो गाइडलाइन तय किए गए हैं उसका भी उल्लंघन इस फैक्टरी में किया जा रहा था।

ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन ने बताया कि वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर गुरूवार को एसिड निर्माता और विक्रेताओं की जांच की थी। इस दौरान सांची रोड पीलिया नाले के पास स्टैंडर्ड बैटरी फर्म द्वारा बगैर लाइसेंस के एसिड का निर्माण करता हुआ पाया। सुरक्षा बैटरी के नाम से यहां एसिड का निर्माण चल रहा था। यहां एसिड फैक्टरी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं पाए गए और एसिड का भंडारण बड़ी मात्रा में पाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि विक्रय नियम 2014 के अनुसार 5 प्रतिशत से ज्यादा हाइड्रो क्लोरिक एसिड होने पर लाइसेंस की आवश्यकता होती है। यहां हाइड्रो क्लोरिक एसिड और सल्फ्यूरिक एसिड का निर्माण किया जा रहा था।

1971 से फर्म थी संचालित
नायब तहसीलदार प्रमोद उइके ने बताया कि स्टैंडर्ड केमिकल फर्म के संचालकों का कहना है कि यह फर्म 1971 से इसी ढंग से चल रही है। इस हिसाब से फैक्टरी 48 साल से अवैध ढंग से संचालित हो रही थी। बताया जा रहा है कि फर्म से सुरक्षा बैटरी का निर्माण हाे रहा था। इसके संचालक कमोदसिंह कुशवाह बताए जा रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि यहां 1020 बॉक्स मिले। एक बॉक्स में अलग-अलग मात्रा की बॉटल पैक की गई हैं। तकरीबन एक बॉटल की मात्रा 2.5 लीटर है। यहां 15 हजार 300 लीटर एसिड का अवैध भंडारण था।ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन ने प्रकरण बनाकर न्यायालय एसडीएम में पेश कर दिया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews