बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू करने मांगी एयरफोर्स से मदद, कलेक्टर ने लिखा पत्र

बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू करने मांगी एयरफोर्स से मदद, कलेक्टर ने लिखा पत्र

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने कई जिलों  में बाढ़ (MP Flood) जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।  NDRF और SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू के काम में जुटी हैं फिर भी कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ उनका पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। हालात की गंभीरता को समझते सेना की मदद मांगी जा रही है। विदिशा कलेक्टर ने एयरफोर्स (Air force) को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

राजधानी भोपाल और उसके आसपास पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश अब मुसीबतें खड़ी कर रही है। विदिशा जिमें में हाल बुरा है वहां बेतवा उफान पर है , जिले के बासौदा के कई गाँव टापू जैसी शक्ल ले चुके हैं।  यहाँ जिला प्रशासन NDRF और SDRF की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है और लोगों को पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है।

हालात इतने ख़राब हो गए हैं बहुत से गांव बाढ़ के पानी में जलमग्न जैसे हालात में हैं, बहुत से ग्रामीणों को सुरक्षित  स्थानों पर पहुंचा दिया पर अभी भी बहुत से ग्रामीण फंसे हुए है।  विदिशा कलेक्टर ने एयरफोर्स हेडक्वार्टर को पत्र लिखकर बाढ़ में फंसे 100 ग्रामीणों को एयर लिफ्ट करने के लिए (100 villagers trapped in flood) पत्र लिखा है। उम्मीद की जा रही है कि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर जल्दी ही बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews