
Vidisha News: मध्य प्रदेश विदिशा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलेक्टर परिसर में स्थित रजिस्टर कार्यालय में जमकर मारपीट हुई, जिसके कारण हड़कंप मच गया। दरअसल, जिस व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो दिखाई दे रहा है वह कोई और नहीं मध्य प्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा हैं। बता दें बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा और मोहन गिरी के निवासी राजकुमार कुशवाहा के बीच हुई है।
दोनों पक्षों ने थानें में दर्ज कराई शिकायत
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मोहन गिरी निवासी राजकुमार कुशवाहा और उनके अन्य भाई कोतवाली थाने पहुंचकर नारायण सिंह कुशवाहा के खिलाफ शिकायती आवेदन देने की बात कही है। वहीं नारायण सिंह कुशवाहा ने भी इनके खिलाफ लिखित आवेदन देते हुए मारपीट का आरोप लगाया।
जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट
मीडिया से बात करते हुए राजकुमार कुशवाह ने बताया कि उनकी छोटी बहन से नारायण सिंह कुशवाहा को कुछ पैसे लेना था। इसी बहाने नारायण सिंह कुशवाहा द्वारा बहन की जमीन जबरदस्ती खरीद कर उसकी रजिस्ट्री करवाने का काम कर रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर नारायण सिंह कुशवाहा का कहना है कि उनकी बहन अपने हिस्से की जमीन किसी और को बेच रही थी जिसे इनके भाईयों द्वारा कब्जा किया गया है। इसीलिए राजकुमार कुशवाहा और उनके भाइयों ने मारपीट की।
[dgv_vimeo_video id=”915083002″]
[dgv_vimeo_video id=”915084950″]
विदिशा से ममता पांडे की रिपोर्ट
