विदिशा में विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी, अस्पताल में भर्ती घायल, आरोपी फरार

विदिशा में विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी, अस्पताल में भर्ती घायल, आरोपी फरार

Vidisha Crime News: विदिशा में दो लोगों में चाकूबाजी होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 1 व्यक्ति घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हमला करने वाला शख्स फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

विदिशा की एक फैक्ट्री में चाकूबाजी की ये घटना हुई है। यहां पर काम करने के दौरान 2 मजदूरों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक मजदूर ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आस-पास मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत ही घायल को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मजदूर पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना के समय वहां मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों आपस में किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे, तभी किशन नामक मजदूर ने शिवराज को चाकू मार दिया। उनका यह भी कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक पर हमला किया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायल मजदूर का बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews