स्टूडेंट्स ने किया वन भ्रमण, पर्यावरण के लिए किया जागरुक

student-visit-jungle-

विदिशा। विपिन शर्मा।

मध्य प्रदेश विदिशा जिले के शमशाबाद में वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी वनमण्डल अधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को वनों और  पर्यावरण के प्रति  जागरुक करने के उद्देश्य से डबरी के जंगलों का भ्रमण कराया गया। 

मौजूदा समय में लोगों की वनों में रुचि कम होने से दिन प्रति दिन पर्यावरण दूषित हो रहा है। जिससे वन संपदा की रक्षा  की जा सके इस उद्देश्य से वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी वनमण्डल अधिकारी द्वारा आज स्कूली छात्र/छात्राओ को वनों ओर पर्यावरण के प्रति  जागरुक करने के उद्देश्य से आज शमशाबाद के डबरी के जंगल का स्कूल के छात्रों को भ्रमण कराया और मानव जीवन मैं वनों का महत्व बताया जिसमें छात्रो के बढ़चढ़कर भाग लिया और अधिकारियों द्वारा पर्यवरण ओर वनों की रक्षा का शपथ दिलाई ! इस मौक़े पर एसडीओ वन विभाग वनपरिक्षेत्रा अधिकारी सुभाष शर्मा आदि  मौजूद थे।   

      

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews