पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच जारी

mp news

Vidisha News: विदिशा में एक बगीचे में युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल देखा गया। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह घटना विदिशा के मोहनगिरी इलाके में स्थित शिव धाम कॉलोनी की है। कॉलोनी में एक बगीचा है जिसमें लगे जामफल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। मामले की सूचना से हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे देखकर बेहाल हो गए। भारी संख्या में घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक युवक मोहनगिरी इलाके का रहने वाला है और अपने भाइयों में सबसे छोटा था और डीजे चलाने का काम करता था। सूचना लगने पर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया था। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह का कारण सामने नहीं आया है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है यह साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में जानकारी सामने आएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews