पटवारी के सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, लाखों रुपए के माल पर किया हाथ साफ

पटवारी के सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, लाखों रुपए के माल पर किया हाथ साफ

Vidisha News: विदिशा में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। हर दिन बदमाश पुलिस के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर रहे हैं। हाल ही में एक और चोरी का मामला देखा गया, जहां सूने मकान पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

चोरों ने जिस मकान पर धावा बोला है वह गुलाबगंज के पटवारी महेंद्र सिंह का है जो ढलकपुरा में रहते हैं। पटवारी अपने परिवार सहित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढ़ाकोटा गए थे। चोरों ने परिस्थिति का फायदा उठाया और सूने मकान पर धावा बोल दिया।

ऊपर के दरवाजे से घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी नकदी और सोने के जेवर चुरा लिए। सुबह जब पास में रहने वाले पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देखा तो पटवारी को जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने के बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर की हालत देख कर हैरान हो गया। चोरों ने लोहे के सरिए से अलमारी के गेट को खोलकर इसमें रखा 15 तोला सोना और 40 हजार नगदी चोरी कर ली। पटवारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews