निर्वाचन काम में लापरवाही बरतने पर इन कर्मचारियों पर गिरी गाज, जानें

निर्वाचन काम में लापरवाही बरतने पर इन कर्मचारियों पर गिरी गाज, जानें

विदिशा,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर विदिशा (Vidisha) जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है, बता दें कि 25 जून को प्रथम चरण के चुनाव होना है जिसमें विदिशा जनपद और बासौदा जनपद में चुनाव मतदान होना है। जिसको लेकर आज जिसको लेकर मतदान दलों को चुनाव सामग्री लेना चाहिए जिन क्षेत्रों में उनकी ड्यूटी लगी थी वहां की रवाना होना था, इसके लिए प्रशासन ने सुबह 7:00 बजे सामग्री कन्या महाविद्यालय में सभी कर्मचारियों को मौजूद होने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े…अजीब मांग लेकर पुलिस थाने पहुंची दो लड़कियां

मगर इसके बावजूद कई कर्मचारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश को गंभीरता से ना लेते हुए अपनी मर्जी से पौने 2 घंटे पीठासीन अधिकारी नहीं पहुंचे जिस पर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने छह लोगों को तत्काल निलंबित कर दिया और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया तो वही 1 के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव भोपाल भेजा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया कि बासौदा जनपद पंचायत में आज निर्वाचन सामग्री वितरण कार्य में 21 कर्मचारियों के द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप कार्यों का संपादन नहीं करने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है

इन कर्मचारियों को किया निलंबित

1 नितेश ठाकुर ,उपयंत्री ,कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सिरोंज

2 शांति कुमार साहू सहायक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय त्योंदा

3 संदीप मिश्रा सहायक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर, महेमूदा

4 कमल सिंह पंथी सहायक शिक्षक प्रा शा हिरनोदा शा कन्या विद्यालय गंज बासौदा

5 हरि सिंह रघुवंशी सहायक शिक्षक शा मा विद्यालय राजेंद्र नगर बासौदा

6 फारुख खान प्राथमिक शिक्षक मा शाला नलखेड़ा जागीर, सिरोंज

कारण बताओ नोटिस भेजा

संजीव कुशवाहा कंप्यूटर ऑपरेटर ,बासौदा

इन पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

परितोष सोनकर परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग बासौदा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews