विदिशा में पॉश कॉलोनी से 5 बाइक ले उड़े चोर, नई गाड़ियों को बनाया निशाना

विदिशा में पॉश कॉलोनी से 5 बाइक ले उड़े चोर, नई गाड़ियों को बनाया निशाना

Vidisha News: विदिशा में इन दिनों चोरों के हौंसले कुछ बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां की एक पॉश कॉलोनी में यह बदमाश 5 बाइकों पर हाथ साफ करने में सफल हो गए हैं। बाइक चोरी (bike theft) की सूचना रहवासियों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विदिशा में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। आए दिन यहां बदमाश लोगों की मेहनत की कमाई पर पानी फेरते हुए निकल जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रह जाती है। वाहन चोरी की जानकारी जब पुलिस तक पहुंचती है तो वह जांच पड़ताल करने की बात तो कहती है लेकिन हाथ कुछ नहीं लगता। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होने लगे।

विदिशा की न्यू अरिहंत विहार कॉलोनी में चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। यह चोर घर के बाहर खड़ी हुई नई बाइक चुराकर ले गए। घरवालों ने देखा तो उन्हें बाइक नदारद नजर आई। आसपास तलाश करने पर पता चला कि कॉलोनी से एक नहीं बल्कि 5 बाइक चोरी की गई है।

ये जानकारी भी सामने आई है कि चोरों ने पुरानी गाड़ियों को हाथ नहीं लगाया है वह अपने साथ सारी नई गाड़ियां चुरा कर ले गए हैं। इस घटना में कॉलोनी के रहवासी अखिल, भवानी, पंकज, राहुल और मनीष की नई गाड़ी चोरी चली गई है। इन सभी ने एक साथ मिलकर चोरी की गई बाइक ढूंढने की कोशिश की तो एक बाइक दूर खेत में खड़ी मिली है, लेकिन अन्य चार गाड़ियों का कोई पता नहीं चला है। अन्य बाइक को ढूंढते हुए यह लोग सोराई स्टेशन तक भी गए लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा।

चोरी के इस मामले को लेकर कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि बाउंड्रीवॉल कई जगह से टूट गई है और चौकीदारी के लिए एक ही गार्ड तैनात है रात में गेट भी बंद रहता है। स्ट्रीट लाइट की समस्या रहती है इसलिए चोर अंधेरे का फायदा उठाकर बाउंड्री वॉल से बाइक चोरी कर के ले गए होंगे। बदमाशों ने नई गाड़ियां चुराई है और पुरानी गाड़ी को उन्होंने हाथ भी नहीं लगाया है। रहवासियों ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान तो उठाए ही हैं इसके अलावा वह कॉलोनाइजर की व्यवस्था से भी नाखुश दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews