विदिशा। ममता पांडे।
शमशाबाद के जंगल मैं पेड़ पर लटका अज्ञात नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशाबाद के जंगल में डेढ़ से दो माह पुराना पेड़ से लटका नर कंकाल मिला है नर कंकाल पुराना होने पर पहचान नही हो पाई .
शमशाबाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम विदिशा को सूचना देकर टीम के के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि शमशाबाद के जंगल में पेड़ से लटका 2 माह पुराना अज्ञात नर कंकाल मिला है जिसको हमने एसएफएल विदिशा की टीम की मदद से नर कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जांच शुरू कर दी
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

