Vidisha News : आरटीआई एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Vidisha News : आरटीआई एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

विदिशा,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के विदिशा (Vidisha) जिले में आरटीआई एक्टिविस्ट (RTI activist) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है और आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…बहुत पढ़ाकू होते हैं इन राशियों के लोग, अलग होता है सभी का दिमाग और स्टडी पैटर्न, जाने

आपको बता दें कि गुरुवार देर शाम को रामद्वारा क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग ऑफिस परिसर में मुखर्जी नगर के रहने वाले रंजीत सोनी (40) को अज्ञात व्यक्ति ने सिर में गोली मार दी। और सफलतापूर्वक फरार हो गए। जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। कुछ देर बाद एएसपी समीर यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से चला हुआ कारतूस भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े…नगरीय निकाय चुनाव 2022 : नोडल अधिकारी नियुक्त, कंट्रोल रूम स्थापित

एएसपी समीर यादव ने बताया कि रंजीत सोनी मुखर्जी नगर का रहने वाला था। वह आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में काम करता था। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैँ। उनकी बाइक से कुछ दस्तावेज मिले हैं। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता लगाया जाएगा कि इन दस्तावेजों का उनकी हत्या से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि विश्वास जताया कि हम जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews