विदिशा में धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी को तलाश रही पुलिस

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Vidisha Crime News: विदिशा में एक महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना होने की जानकारी सामने आई है। यह मामला एक दलित महिला से जुड़ा हुआ है जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश करना शुरू कर दी है।

जिले में इन दिनों अपराध चरम पर है और कोई ना कोई नया मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही मामला हाल ही में हुआ जब अपने घर लौट रही एक महिला को आरोपी ने हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने घर के अंदर खींच लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज करवाया।

विदिशा महिला थाना पुलिस के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर जा रही थी तभी युवक ने उसे अंदर खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक की धमकी के चलते महिला डर गई थी और उसने यह बात किसी को भी नहीं बताई। 2 दिन बाद आरोपी उसे फिर से बाजार में दिखा और छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। मामले की जानकारी महिला ने अपने पति को दी और दोनों लटेरी थाने पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।

लटेरी थाने में जब महिला शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंची तो वहां पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। इसके बाद महिला विदिशा पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद महिला का मेडिकल करवा लिया गया है और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews