Cute Video : रोते हुए बच्चे ने जब बदला रूप, लोगों ने कहा ‘एक्टर बनेगा’

Cute Video : रोते हुए बच्चे ने जब बदला रूप, लोगों ने कहा ‘एक्टर बनेगा’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रविवार बीतते ही काम वाला दिन शुरू हो गया है। लेकिन इस बीच अगर आप एक छोटा सा ब्रेक लेकर रिफ्रेश होना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक क्यूट वीडियो। इस वीडियो में जो बच्चा है उसे देखकर बरबस ही आपके होठों पर मुस्कान आ जाएगी।

वीडियो में एक छोटा बच्चा ज़ार ज़ार रो रहा है। उसकी आंखों से मोटे मोटे आंसू बह रहे हैं। तभी घर का कोई सदस्य म्यूजिक चालू कर देता है। इस ढोल ढमाके वाले म्यूजिक को सुनते ही बच्चा पल भर में रोना भूल डांस करने लगता है। वो गोल गोल घूमकर डांस करता है और साफ दिख रहा है कि वो बहुत इन्जॉय कर रहा है। उसके साथ कुछ और बच्चे भी हैं। तभी म्यूजिक बंद हो जाता है और बच्चा फिर रोना शुरू कर देता है। इसके बाद म्यूजिक दोबारा शुरू होता है और बच्चा फिर मस्ती में नाचना शुरू कर देता है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई इसे क्यूट बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ये बच्चा बड़ा होकर एकटर बनेगा।

View this post on Instagram

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews