56 साल बाद लाइब्रेरी में लौटाई किताब, 14 साल की उम्र में कराई थी इश्यू

56 साल बाद लाइब्रेरी में लौटाई किताब, 14 साल की उम्र में कराई थी इश्यू

Book returned to library after 56 years : कई बार ऐसा होता है कि हम कोई चीज बहुत संभालकर रखते हैं कि जरूरत पड़ने पर काम आएगी, लेकिन जब उसकी जरूरत होती है तो वो मिलती ही नहीं। चीजें रखकर भूल जाना एक सामान्य आदत है। ऐसे कितने किस्से हैं जहा लोग छोटी मोटी चीजों से लेकर पैसे और गहने तक रखकर भूल गए और सालों बाद वो उन्हें कहीं किसी जगह छिपे हुए मिले। लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि किसी ने लाइब्रेरी में 56 साल बाद कोई किताब लौटाई हो।

ये घटना है ब्रिटेन की जहां रहने वाली लेसली हैरिसन ( Lesley Harrison)  की उम्र 70 साल है। वो जब 14 साल की थी जब उन्होने नॉर्थ टाइनीसाइड में स्थित Killingworth Library से एक जर्मन भाषा की किताब इश्यू कराई थी। ये बात है अप्रैल 1966 की। इसके बाद वो उसे लौटाना भूल गईं और 21 दिन की अवधि अब 20,656 दिन में बदल गई है। करीब 56 साल बाद उन्होने लाइब्रेरी को ये किताब लौटाने का फैसला लिया। उनका कहना है कि जब वो बच्ची थी तो अपने माता पिता के साथ कई जगहों पर गई। उनके पास बहुत सारी किताबें थी और उन्होने उसकी अच्छे से देखभाल की।

हैरिसन का कहना है कि इतने सालों बाद भी किताब अच्छी हालत में है। ये जरूर है कि लायब्रेरी के कर्मचारी इस बात से काफी हैरान हुए। उन्हें अब फाइन के रूप में 2000 यूरो भरने पड़े। ये शायद उस इलाके में सबसे ज्यादा दिनों बाद वापस की गई किताब का अपने आप में अनोखा मामला होगा। हैरिसन ने ये बात सोशल मीडिया पर शेयर की और उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई है। लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है कि उन्होने इतने समय तक किताब को सुरक्षित रखा और अब उसे लौटाना चाह रही हैं। वही कई ने कहा है कि अब किताब का वो एडीशन भी काफी रेयर हो गया होगा और लायब्रेरी के लिए वो और बहुमूल्य हो जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews