एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण मेहरा पर लगाया मारपीट का आरोप

एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण मेहरा पर लगाया मारपीट का आरोप

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहताला है’ फेम करण मेहरा और निशा रावल की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा। एक दिन पहले निशा रावल ने अपने पति के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उनपर मारपीट का इल्ज़ाम लगाया था। इसके बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन 1 जून को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात कही है।

निशा रावल जब मीडिया के सामने आईं तो उनके माथे पर चोट लगी थी। उन्होने आरोप लगाया कि करण मेहरा उनके साथ मारपीट करते हैं। वो कई बार उनपर हाथ उठा चुके हैं लेकिन उनकी इमेज बनाए रखने और अपनी शादी बचाने के लिए उन्होने इससे पहले कुछ नहीं कहा। मीडिया के सामने निशा की आंखों से कई बार आंसू भी निकलने और उन्होने करण पर फिजिकली और इमोशनली एब्यूज़ करने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में करण वोहरा कह चुके हैं कि निशा ‘बेचारी’ होने का विक्टिम कार्ड खेल रही हैं और उन्होने अपना सिर खुद दीवार पर मारकर खुद को चोट लगाई थी। लेकिन निशा का कहना है कि मैं एक एक्टर हूं, अपना सिर क्यों फोड़ूंगी और अपने चेहरे पर निशान क्यों आने दूंगी। उन्होने करण पर सरासर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि करण लगातार उनके साथ मिसबिहेव करते आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews