Super Dancer 4 में वापसी के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये फोटो, फैंस को दिया मैसेज

Super Dancer 4 में वापसी के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये फोटो, फैंस को दिया मैसेज

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक बार फिर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ (Super Dancer 4) में नजर आ रही हैं। इसी के साथ लंबे समय बाद उन्होने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक फोटो शेयर की है।

रक्षाबंधन पर CM Shivraj की अपील “बहनें राखी के गिफ्ट में भाई से टीकाकरण का वचन लें”

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा ने डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ से दूरी बना ली थी। एक अरसे बाद फिर इस शो में उनकी वापसी हो गई है। इसी के साथ उन्होने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो के साथ उन्होने अपने फैंस को एक मैसेज भी दिया है। फोटो के साथ शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है “इस दुनिया में आगे बढ़ने के लिए एक दृढ़ महिला से बड़ी ताकत और कोई नहीं है।” इसस फोटो में वो मल्टी कलर ब्लू एंड रेड साड़ी में दिख रही हैं और उनके बाल खुले हुए हैं। वे हमेशा की तरह खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही हैं।

इससे पहले सुपर डांसर शो के सेट पर शिल्पा शेट्टी ने शूटिंग शुरू की। शूटिंग से बाहर आते ही शिल्पा ने मीडिया के तरफ वेव किया। हालांकि हमेशा मुस्कान के साथ नजर आने वाली शिल्पा मीडिया के सामने थोड़ी मायूस दिखाई दीं लेकिन जिस तरह से उन्होने इंस्टाग्राम पर वापसी की है, उससे लगता है कि जल्द ही वो इन मुश्किलों से उबरकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews