
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर आपको बहुत सारी अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाएंगी। कभी यहां कोई अतरंगी डांस करता दिखेगा तो कभी वाइल्ड लाइफ की अनोखी दुनिया। यहां लगता है जैसे किसी बात की कोई लिमिट ही नहीं है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।
जन्मदिन हर किसी के लिए बहुत खास अवसर होता है और इसके लिए खास केक भी बनवाया जाता है। इस वीडियो में भी ऐसा ही एक स्पेशल केक है। दरअसल इस वीडियो में एक युवती अपनी ही खोपड़ी और चेहरे जैसा केक लिए खड़ी दिखाई दे रही है। ये केक उससे इतना मिलता जुलता है कि एकबारगी तो आप भी चक्कर खा जाएंगे। हालांकि अक्सर ही हमने फोटो वाला केक देखा है, लेकिन ये एक थ्रीडी केक है जिसमें वो हूबहू लड़की से मैच करता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स भी हैरान हैं और लोग पूछ रहे हैं कि असली कौन है नकली कौन।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

