अमिताभ बच्चन के ’49 मिलियन’ के चक्कर में उलझा सोशल मीडिया, फॉलोअर्स नहीं बढ़े तो बिग बी ने कहा ‘एक भी काम नहीं आया’

जब सोशल मीडिया की बात आती है, तो आम यूज़र्स ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी फॉलोअर्स की गिनती को लेकर थोड़े सेंसिटव हो जाते हैं। और इस बार इस डिजिटल बेचैनी का शिकार हुए हैं खुद बॉलीवुड के शहंशाह। सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब्स में गिने जाने वाले बिग बी ने हाल ही में X पर एक पोस्ट शेयर की, जो कुछ ही देर में वायरल हो गई। अब उन्होंने उसी पोस्ट पर आए उपायों को लेकर भी जवाब दिया है।
Amitabh Bachchan followers

Amitabh Bachchan Seeks Follower Growth on Social media : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन..जिनकी एक झलक पाने के लिए आज भी लोग बेकरार रहते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ परेशान से नजर आ रहे हैं। वजह है उनके फॉलोअर्स की गिनती जो उनकी उम्मीदों जितनी तेजी से नहीं बढ़ रही है। जी हां..बिग बी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी ये ‘दिल की बात’ शेयर की थी, जिसके बाद फैंस का रिएक्शन देखने लायक रहा।

उनकी इस पोस्ट के जवाब में उन्हें हजारों लोगों से हजारों तरीके बताए फॉलोअर्स बढ़ाने के। लेकिन शायद इनमें से कोई भी काम नहीं आया। यही वजह है कि बिग बी ने एक और पोस्ट लिखकर सभी को धन्यवाद तो कहा है लेकिन साथ ही ये भी कहा कि उनमें से कोई भी उपाय काम नहीं आया।

फॉलोअर्स न बढ़ने से परेशान अमिताभ बच्चन

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ सिर्फ आम यूजर्स की कहानी नहीं है। इस बार महानायक अमिताभ बच्चन भी इस ‘डिजिटल दरबार’ में परेशान नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने X पर एक पोस्ट करके अपना दुखड़ा सुनाया था कि ‘बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है । कोई उपाय हो तो बताइए’। बस फिर क्या था। उपाय बताने वालों की लाइन लग गई। लोगों ने यहां फॉलोअर्स बढ़ाने के तरीके बताने के साथ कई मजेदार कमेंट्स भी किए। जैसे एक ने लिखा कि ‘सर, एक बार पेट्रोल का दाम पूछकर देखो, मैं गारंटी लेता हूँ 50M होने में मात्र एक दिन लगेगा।’ वही दूसरे यूजर ने कहा ‘मुझे फॉलो करें..कृपा वहीं रुकी हुई है’। इस तरह लोगों ने जमकर हंसी मजाक भी किया और कई उपाय भी बताए।

बिग बी ने सुझावों के लिए कहा धन्यवाद, लेकिन…

कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी है। अब बिग बी ने एक बार फिर X पर पोस्ट डालकर सारे फैंस को शुक्रिया तो कहा है..लेकिन साथ में ये भी खुलासा किया कि “आपके सुझावों में से एक भी मेरे काम नहीं आया!” उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘धन्यवाद उन सबका जिन्होनें मदद के कई example बताए, की फ़ॉलोवर्स कैसे बढ़ा सकते हैं । क्षमा चाहता हूँ – एक भी काम नहीं आया’। अब अमिताभ बच्चन कुछ कहें और हलचल न हो..ऐसा हो ही नहीं सकता। एक बार फिर इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने कहा कि’आपके फॉलोवर्स तभी बढ़ेंगे जब आप बढ़ती महंगाई पर 2 शब्द बोलो’ तो किसी ने कहा ‘सर शराबी मूवी में एक नसीहत आपको मुंसी जी ने दी थी – शायरी में वजन बढ़ाने के लिए। आज शायद वही जरूरत आपको अपने ट्वीट में वजन बढ़ाने के लिए है।’ इस तरह अमिताभ बच्चन की ये दोनों पोस्ट फ़िलहाल सोशल मीडिया पर काफी सेंसेशन फैला रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews