अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ये दिलचस्प वीडियो, गर्मी से राहत पाने के लिए बाबा की जुगाड़ तकनीक

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan shared the video : अमिताभ बच्चन सोशल मीडि पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर ही वो फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं। इममें उनकी, परिवार की तस्वीरें वीडियो भी होते हैं और कुछ वो भी जो उन्हें पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो काफी दिलचस्प है।

इस वीडियो में एक बाबा नजर आ रहे हैं..इन्होने अपने सिर पर एक पंखा लगा रखा है। ये कोई आम पंखा नहीं है, बल्कि सोलर सिस्टम से चलने वाला पंखा है। वो इसके बारे में बता भी रहे हैं। बाबा ने बताया कि जितनी तगड़ी धूप होगी उतनी तगड़ी हवा आएगी। वो कहते हैं कि फेस पर पंखा इसलिए लगाया है क्योंकि ये हम सबका इंजन है, ये नहीं है तो कुछ नहीं है। इसीलिए गंर्मी से राहत के लिए उन्होने ये सोलर फैन अपने सिर पर फिक्स कर रखा है

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है ‘अविष्कार की जननी..भारत माता की जय।’ कुछ ही देर में इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल गए हैं वही इसपर काफी मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक लिख रहा है ‘ये तकनीक इंडिया के बाहर नहीं जानी चाहिए’ तो दूसरे ने लिखा है ‘बाबा को सलाम’ किसी ने कहा ‘डिजिटल इंडिया’ तो किसी ने ‘हमारे इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है।’ इस तरह ये बाबा वायरल हो चुके हैं और इनकी ये कमाल की जुगाड़ तकनीक भी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews