Amitabh Bachchan का पजामा, अतरंगी कॉस्ट्यूम पर सतरंगी कमेंट, पोस्ट वायरल

Amitabh Bachchan का पजामा, अतरंगी कॉस्ट्यूम पर सतरंगी कमेंट, पोस्ट वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एनर्जी और खुशदिली में किसी युवा से कम नहीं। अपनी एक्टिंग, फैशन सेंस और ह्यूमर के वो हमेशा ही इसे साबित करते रहे हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और एक बार फिर उन्होने यहां एक अलग लेकिन मजेदार तस्वीर शेयर की है।

ये तस्वीर उनके शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट की है। इसमें अमिताभ बच्चन अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होने एक पजामा (pajama) पहन रखा है। लेकिन देखने में समझ ही नहीं आ रहा कि वो पजामा है या सलवार या पैरेलल या फिर कुछ और। खुद सीनियर बच्चन ने इसपर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा हैं ‘पहन्ने को दे दिया पजामा, लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी, औ’ पीछे लगा है नाड़ा।’

बिग बी का ये अतरंगी अंदाज और सतरंगी कमेंट लोगों को खूब भा रहा है। इस लुक में वो रणवीर सिंह को भी मात देते नजर आ रहे हैं। पजामे के साथ अमिताभ बच्चन ने एक लूज़ शर्त पहना है और उसके साथ एक स्कार्फ पेयर किया है। ये कॉस्ट्यूम उनके अब तक के सारे लुक्स से काफी अलग है और इसे देखकर फैन्स को भी काफी मजा आ रहा है। उनके इस लुक और कैप्शन पर लोग फिदा है और उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews