Anand Mahindra ने पूछा मजेदार सवाल, चकराया सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग

Anand Mahindra ने पूछा मजेदार सवाल, चकराया सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करते हैं वह तेजी से वायरल होने लगता है। वह अक्सर ही अपने ट्विटर हैंडल से मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करते रहते हैं। उनकी पोस्ट बहुत ही सेंसिबल होती है जो लोगों को बहुत पसंद आती है। एक बार फिर आनंद महिंद्रा का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने कोई मोटिवेशनल कंटेंट शेयर नहीं किया है बल्कि यूजर्स से एक इंटरेस्टिंग सवाल पूछा है।

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक विदेशी व्यक्ति महिंद्रा के ट्रैक्टर पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा कि यह महिंद्रा का ही ट्रैक्टर है लेकिन किस देश में है यह बताइए? जो व्यक्ति सबसे पहले इसका सही जवाब देगा उसे मैं वीडियो में दिख रहा ट्रैक्टर भेजूंगा।

Must Read- रिलीज हुआ Double XL का धमाकेदार ट्रेलर, बॉडी शेमिंग करने वालों को मिलेगा करारा जवाब

हर बार की तरह इस बार भी आनंद महिंद्रा के ट्वीट ने लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। लोग कमेंट सेक्शन में अलग-अलग देशों के नाम बताते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर 22 सेकंड का यह वीडियो कौन से देश का है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखने के साथ कई बार लाइक किया जा चुका है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब आनंद महिंद्रा के सवाल का जवाब देकर कौन यह ट्रैक्टर हासिल करता है यह तो देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews