Flying bike : दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक को लेकर आनंद महिंद्रा ने कही कुछ ऐसी बात, यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

Flying bike : दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक को लेकर आनंद महिंद्रा ने कही कुछ ऐसी बात, यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

World’s first flying bike : कभी ट्रैफिक जाम में फंसने पर या फिर कहीं जाने की जल्दी हो तो ये खयाल मन में आता है कि काश हमारे पास उड़ने वाली बाइक या कार होती। इस खयाल को सच कर दिखाया है जापान की एक कंपनी ने। उन्होने उड़ने वाली बाइक बनाई है और इसे एक ऑटो एक्सपो में पेश किया गया। इस बाइक को देखकर साइंस फिक्शन या हॉलीवुड के किसी फिल्मी सीन के जैसा महसूस होता है। इसका डिजाइन यूनिक है लेकिन कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। फिलहाल इसे एक फ्यूचर बाइक कहा जा सकता है।

एक जापानी स्टार्टअप कंपनी एयरविन्स टेक्नॉलॉजिस (AERWINS Technologies) ने हाल ही में हवा में उड़ने वाली बाइक बनाई है। डेट्रायट ऑटो शो में इस पहले फ्लांइग होवरबाइक (XTURISMO) को पेश किया गया। इसके बाद इसने काफी सुर्खियां बटोरी। ये एक फ्यूचर बाइक कॉन्सेप्ट है और इसे लेकर कई तरह की बातें हुई। अब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस बाइक का वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात कही है।

उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘जापानी स्टार्टअप कंपनी की ये उड़ने वाली बाइक जिसकी कीमत लगभग $800K आएगी। मुझे संदेह है कि इसका उपयोग मुख्य रूप से दुनिया भर के पुलिस बलों द्वारा किया जाएगा; फिल्मों में कुछ दिलचस्प नए चेज़ सीक्वेंस के लिए भी ये अच्छी हो सकती है।’ बता दें कि रॉयटर्स ने ये वीडियो सितंबर 2022 में पोस्ट किया था। अब आनंद महिंद्रा ने इसे लेकर अपनी बात कही है और इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है ‘शायद सबसे पहले हॉलीवुड फिल्मों में और फिर साउथ इंडिया में’ तो वही दूसरा शख्स कह रहा है ‘भारतीय सड़क पर इन उड़ने वाली बाइक के साथ पुलिस चोरों का पीछा करेगी।’ किसी ने ये भी पूछा है कि ‘क्या आप भारत के लिए ऐसा कुछ  बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं’ तो एक अन्य यूजर ने कहा है ‘इंडिया में तो वायर में फंसकर मर जाएंगे लोग, रोड पर तो सही से ड्राइव करना नहीं आता’ इस तरह ये बाइक लोगों को काफी अट्रेक्ट कर रही है और इसे लेकर कई तरह के फनी कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews