अनुपम खेर ने ट्विटर को किया ट्वीट, लिखा- ‘ प्यारे ट्विटर यह क्या हो रहा!’

Kashmir Files Controversy

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय रखने वाले फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने टि्वटर को ट्वीट किया है। दरअसल ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या कुछ घंटों में ही काफी कम होने के कारण उन्हें यह ट्वीट करना पड़ा है।

रविवार को ममता बनर्जी लेंगी कम्युनिज्म के साथ सात फेरे, तमिलनाडु में होगा विवाह कार्यक्रम

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक सक्रिय अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर अक्सर अपने प्रशंसकों व फालोअर्स से बातचीत करते रहते हैं। इंस्टाग्राम व ट्विटर के माध्यम से वे अपनी बात भी रखते रहते हैं। विशेषकर राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी राय कई बार काफी अहम मानी जाती है। अनुपम ने ताजा तरीन खुलासा किया है कि पिछले 36 घंटों में उनके लगभग 80000 टि्वटर फॉलोअर्स कम हो गए हैं। इसकी वजह खुद अनुपम खेर की समझ में जब नहीं आई तो उन्होंने ट्विटर को ही ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा है ‘प्यारे टि्वटर व टि्वटर इंडिया। पिछले 36 घंटे में मेरे 80000 फालोअर्स कम हुए हैं। क्या यह आपकी ऐप में ग्लीच है या कुछ और हो रहा है। यह एक सामान्य अवलोकन है शिकायत नहीं।’

अनुपम खेर के ट्वीट के बाद उस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक फॉलोअर ने लिखा है कि ‘सर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर एक ट्वीट करो। एक दिन में एक लाख फालोअर्स आ जाएंगे।’ वहीं दूसरी ओर एक अन्य फालोअर लिखता है ‘आप के समर्थक भी मुकुल राय की तरह आपको और आपके लोगों को समझ गए हैं।’ वहीं कई लोग उन्हें बीजेपी समर्थक होने के कारण ऐसा होने की बात कह रहे हैं। हालांकि इक्का-दुक्का फॉलोअर्स ने यह भी कहा है कि ट्विटर ने फेक आईडी डिलीट की है, इसलिए ऐसा हुआ है।
इसके पहले एक बार अमिताभ बच्चन के एक दिन में 20000 फॉलोअर्स कम हो गए थे तो उन्होंने ट्विटर को धमकी देते हुए लिखा था ‘ट्विटर तुमने मेरे बीस हजार फालोअर कम कर दिए। हा हा हा ।यह एक मजाक है। मुझे लगता है कि अब आप को अलविदा कहने का समय आ गया है। आप की सवारी के लिए धन्यवाद। समुद्र में बहुत सी मछलियां हैं और मैं उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हूं।’ हालांकि अनुपम खेर के ट्वीट पर अभी तक ट्वीटर का कोई जवाब नहीं आया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews