Video : कार की टक्कर से सड़क पर बिखर गए ढेर सारे सेब, फिर हुआ ये…

Video : कार की टक्कर से सड़क पर बिखर गए ढेर सारे सेब, फिर हुआ ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो देखे होंगे। कोई फनी होता है तो कोई इमोशनल। अलग अलग कैटेगरी में आपको अपनी पसंद के ढेर ऑप्शन मिल जाएंगे। हम भी इन्हीं में से कुछ चुनिंदा वीडियो आपके लिए लेकर आते हैं।

यहां जो वीडियो है उसमें हमें एकता की ताकत दिखाई दे रही है। इसमें नजर आ रहा है कि एक कार सेब (apple) से भरी ट्राइसिकिल से टकरा गई और सारे सेब सड़क पर फैल गए। सेब इतने ज्यादा थे कि उन्हें समेटने में ढेर सारा समय जाता और इससे पहले कि ट्राइसिकिल वाला उन्हें समेट पाता, सड़क से गुजर रहे वाहन उनपर से गुजर जाते। लेकिन इसी बीच हम देखते हैं कि एक शख्स अपनी कार से उतरकर आता है और सेब बीनने लगता है। धीरे से दूसरा व्यक्ति आता है और इस तरह वहां करीब 20 लोग इकट्ठा हो जाते हैं। ये लोग मिलकर सड़क पर बिखरे सेब उठाते हैं और कुछ ही देर में सारे सेब इकट्ठा हो जाते हैं। इसके बाद वो सभी लोग अपनी अपनी कार में बैठकर निकल जाते हैं। वीडियो में हम देख रहे हैं कि ट्राइसिकिल वाले ने किसी से मदद नहीं मांगी, बल्कि ये लोग खुद ही अपनी कार रोककर उसके सहायता के लिए आगे आए। ये वीडियो हमें एक बार फिर सिखाता है कि दूसरों की मदद के लिए हमें उसकी पुकार का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर लोग एक साथ आ जाए, तो इस साथ की ताकत गई गुना बढ़ जाती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews