क्या जल्द ही शादी कर रहे हैं आलिया-रणबीर, जन्मदिन से पहले जोधपुर पहुंचा कपल

क्या जल्द ही शादी कर रहे हैं आलिया-रणबीर, जन्मदिन से पहले जोधपुर पहुंचा कपल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। रणबीर-आलिया बॉलीवुड की सबसे हॉट कपल्स में शुमार हैं। 28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इसके लिए दो दिन पहले ही वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं। इससे बार ये चर्चा फिर से ज़ोर पकड़ने लगी है कि क्या वो अपनी शादी के लिए वेन्यू फाइनल करने वहां पहुंचे हैं।

Happy Birthday Google : 23 साल का हुआ गूगल, जानिये रोचक तथ्य

बी-टाउन के सबसे सेंसेशनल कपल रणबीर और आलिया क्या शादी करने जा रहे हैं। ये सवाल इससे पहले भी कई बार खड़ा हो चुका है और इसे एक बार फिर हवा मिली जब ये दोनों एक साथ जोधपुर में स्पॉट किये गए। दरअसल रणबीर मंगलवार को अपना बर्थडे मनाएंगे और इसीलिए दोनों एक साथ यहां आए हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इसके लिए वो वेन्यू भी तलाश रहे हैं।

दरअसल राजस्थान दोनों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। पिछले साल भी न्यू ईयर मनाने के लिए आलिया और रणबीर अपनी फैमिली के साथ रणथंभौर पहुंचे थे। वहीं एक इंटरव्यू में रणबीर कह भी चुके हैं कि अगर कोरोना नहीं आया होता तो उनका शादी का प्लान काफी पहले ही सील हो चुका होता। उन्होने कहा था कि इसपर कुछ बोलकर वो इसे नजर नहीं लगाना चाहते, लेकिन वो अपनी जिंदगी के इस गोल को जल्द ही पूरा करना चाहते हैं। ऐसे में एक बार फिर जोधपुर में उनकी मौजूदगी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि ये कपल जल्द ही शादी का प्लान कर रहा है और इसकी तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews