Bhajji Sreesanth Fight Video: हरभजन सिंह और श्रीसंत दोनों ही इंडियन क्रिकेट टीम के चर्चित चेहरे रहे हैं और अपने दौर में इन्होंने शानदार परफॉर्मेंस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि, इन दोनों के बीच हुआ थप्पड़ कांड भला किसे याद नहीं होगा। इस मुद्दे ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और आज भी इसकी चर्चा की जाती है।
हालांकि, अब इतने सालों बाद जब यह दोनों सितारे सारी बातों को भूल कर एक दूसरे से माफी मांग चुके हैं। लेकिन एक बार फिर इनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें इनका लड़ाई झगड़ा देखा जा रहा है। वीडियो के आखिर में यही लग रहा है कि भज्जी, श्रीसंत पर एक बार फिर हाथ उठाने वाले हैं। उनकी इस लड़ाई में सभी को हैरान कर दिया है।
यहां देखें Bhajji Sreesanth Fight Video
सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों को एक लिफ्ट में दिखाया जा रहा है। जहां दोनों की बहसबाजी होती है और हरभजन गुस्सा होते नजर आते हैं।
वायरल वीडियो में गेट खुलता है लिफ्ट से जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय बाहर आता है। तभी भज्जी अंदर जाते हैं और कहते हैं कि जोमाटो से सीख टाइम पर डिलीवरी करना कितनी जरूरी है। इसपर श्री कहते हैं जोमैटो, भज्जी कहते हैं जोमाटो और इसी तरह दोनों अपने शब्द को सही बताते हैं।
दरअसल, ये ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो का ऐड है। जिसके आखिर में हरभजन गुस्सा करते हुए कहते हैं आखिर तू नहीं सुधरेगा ना और कैमरा पर हाथ लगाते हुए श्रीसंत को मारने के लिए आगे बढ़ते हैं और वीडियो खत्म हो जाती है।
ऋषभ पंत ने शेयर की वीडियो
इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा विश्वास नहीं हो रहा कि भज्जी पाजी और श्री फिर से लड़ रहे हैं। दोनों क्रिकेटरों का ये विडियो चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, इनकी ये लड़ाई असली नहीं है बल्कि एक ऐड है।
ये पहली बार नहीं है जब हरभजन और श्रीसंत का थप्पड़ कांड याद किया गया हो या रीक्रिएट किया जा रहा है। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में हरभजन, श्रीसंत, यूसुफ पठान और वीरेंद्र सहवाग को एक साथ देखा गया। इस दौरान बात तो 2011 में जीते गए वर्ल्ड कप की हो रही थी लेकिन बीच में वीरेंद्र सहवाग ने सभी को थप्पड़ कांड को याद दिला दी।
यहां पर श्री ने कह कि मैं हर मैच के पहले भज्जी पाजी को गले लगाकर जाता था क्योंकि इससे मेरा प्रदर्शन बेहतर होता था। इस पर बीच में टोकते ही सहवाग ने कहा कि ये ट्रेंड कब शुरू हुआ मोहाली वाली घटना के बाद, तभी भज्जी ने कहा भूल जाओ यार और श्री ने कहा ये 2006 में शुरू हुआ था और दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए।
2008 में हुआ था थप्पड़ कांड
साल 2008 में आईपीएल के दौरान हरभजन और श्रीसंत सुर्खियों में आए थे जब एक विवाद के बाद अचानक भज्जी ने श्री को थप्पड़ जड़ दिया था। दोनों के बीच यह विवाद काफी समय तक चला था और बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी।
हरभजन ने माफी मांगते हुए कहा था कि जो भी हुआ था वह मेरी गलती थी। मैंने ही सबसे बड़ी गलती की थी और मुझे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। मुझे अपनी गलती सुधारना है मैं उस बारे में सोचता हूं तो आज भी बुरा महसूस करता हूं। मुझे उसे थप्पड़ मारने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी।
साथ नजर आएंगे हरभजन और श्रीसंत
इस वक्त आईपीएल चल रहा है और दर्शक मैच का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस बार मैच के साथ दर्शकों को कमेंट्री का आनंद भी लेने को मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस फेम शिव ठाकरे को भी अपने अंदाज में कमेंट्री करते हुए देखा गया था। वहीं रवि किशन भी भोजपुरी में कमेंट्री करते नजर आए थे। हरभजन और श्रीसंत की जोड़ी भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा है और इन्हें एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा जाने वाला है।
