Sensex और Nifty दोनों में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

Sensex और Nifty दोनों में उछाल, यहां देखें Share Market का ताजा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी दिखाई दी। शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ। ओपन होते ही बाजार हरे निशान पर पहुंच गया, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों तेजी के साथ कारोबार करने लगे।

आज 27 सितम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 27 September 2022) बढ़त के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 270.19 अंक की बढ़त के साथ 57415.41 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 79.00 अंक की तेजी के साथ 17095.30 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में भी बड़ी गिरावट, ये है सराफा बाजार का हाल

आपको बता दें कि आज 48 शेयर में सुबह से अपर सर्किट लगा हुआ है वहीं 76 शेयर में लोअर सर्किट लगा हुआ है।  आज बीएसई में शुरुआत में 1683 कंपनियों की ट्रेडिंग शुरू हुई इनमें 842 शेयर तेजी के साथ तो 747 गिरावट ेके साथ खुले शेष शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें – Relationship tips : हैप्पी रिलेशनशिप के लिए फॉलो कीजिए ये 8 रूल्स

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews