ट्रंप की भीड़ में ‘टैरिफ’ को ढूंढना बस की बात नहीं, 95% लोग मान चुके हैं हार, क्या आप ढूंढ सकते हैं?

ट्रंप की भीड़ में 'टैरिफ' शब्द को ढूंढना बना इंटरनेट का नया ब्रेन टेस्ट चैलेंज। अगर आपकी नजरें तेज हैं और दिमाग तेज चलता है, तो ये गेम आपके लिए है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है। क्या आप भी इसे ट्राई करेंगे? जानिए कैसे।
Brain Test

सोशल मीडिया की दुनिया में रोज़ कुछ ना कुछ नया और मज़ेदार देखने को मिल ही जाता है। कभी ऐसा वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर हँसी रोकना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई बार दिमाग़ को झकझोर देने वाली तस्वीर भी वायरल होती रहती है, जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है।

आज हम आपके लिए ऐसे ही दिमाग़ी कसरत वाली तस्वीर लेकर आए है जिसे देखने के बाद आप की आँखें और दिमाग़ दोनों एक्टिव हो जाएंगे। इस तस्वीर में कुछ ऐसा छिपा है जिसे ढूँढना हर किसी के बस की बात नहीं। कहा जाता है कि तेज़ नज़र और तेज दिमाग़ वाले ही इस चैलेंज को पार कर पाते हैं।

ट्रंप की भीड़ में कहां छिपा है ‘टैरिफ’?

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग और आंखों का गेम हमेशा लोगों को खूब पसंद आता है। ऐसा ही एक ब्रेन टेस्ट (Brain Test) इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। तस्वीर में आपको हर तरफ ट्रंप (Trump) लिखा हुआ दिखेगा, लेकिन इसी भीड़ में कहीं ‘टैरिफ’ (Tariff) शब्द भी छिपा हुआ है। अब चैलेंज ये है कि आप इसे कितनी जल्दी ढूंढ पाते हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं और अपने दोस्तों को चैलेंज दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने 10 सेकेंड में इसे ढूंढ लिया, तो कुछ अभी भी कोशिश कर रहे हैं।

ट्रेंड में क्यों है ये Brain Test?

आजकल इंटरनेट पर ऐसे ब्रेन टेस्ट गेम्स और ऑप्टिकल इल्यूजन खूब वायरल होते हैं। वजह साफ है, ये गेम न सिर्फ आपके दिमाग की एक्सरसाइज कराते हैं, बल्कि मज़ेदार भी होते हैं। इस बार चैलेंज है, ट्रंप की भीड़ में छिपा ‘टैरिफ’ शब्द ढूंढना। पहली नजर में तस्वीर में सिर्फ ‘Trump’ ही नजर आता है, लेकिन ध्यान से देखने पर आपको ‘Tariff’ भी कहीं न कहीं दिख जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स खेलने से आंखों और दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही इससे माइंड क्विज़ सॉल्व करने की क्षमता भी बेहतर होती है।

Optical Illusion से कैसे बढ़ाएं फोकस और मेमोरी

आज की डिजिटल दुनिया में दिमागी थकावट एक आम परेशानी बन गई है। ऐसे में ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स और ब्रेन टेस्ट आपकी मेंटल हेल्थ को थोड़ा रिलैक्स करने और दिमाग को शार्प रखने का बढ़िया तरीका बनते जा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ मिनट ऐसे माइंड गेम्स खेलने से आपकी फोकस पावर, ऑब्जर्वेशन स्किल्स और मेमोरी पावर बेहतर होती है। इसके अलावा ये ब्रेन टेस्ट सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट का नया जरिया भी बन चुके हैं। लोग ऐसे चैलेंज में हिस्सा लेकर अपने दोस्तों को भी इंवाइट करते हैं और मजे लेते हैं।

ये रहा जवाब

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews