Video : जब आग के बीच घिर गए दूल्हा-दुल्हन, सबसे बेखबर एक दूसरे में खोए करते रहे डांस

Video : जब आग के बीच घिर गए दूल्हा-दुल्हन, सबसे बेखबर एक दूसरे में खोए करते रहे डांस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जिगर मुरादाबादी ने कहा है ‘ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है।’ इस बात का मतलब दो प्यार करने वाले बखूबी समझ सकता हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई वाकई अपने इश्क की खातिर आग से लड़ जाए, या आग के बीच कूद पड़े।

OnePlus 11 5G जल्द मचाएगा धूम, लीक हुए स्पेसिफिकेशन, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, यहाँ जानें कब होगा लॉन्च

दरअसल ये मामला प्यार से एक कदम आगे बढ़कर शादी का है। और आग (fire) का दरिया नहीं, आग की एक फेंसिंग है जो दूल्हा दुल्हन (bride and groom) की मर्जी से ही बनाई गई है। इसे आप थीम डांस (dance) जैसा कुछ समझ सकते हैं और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हमें एक शादी की पार्टी जैसा नजारा दिख रहा है और यहां दूल्हा दुल्हन बाहों में बाहें डाले डांस कर रहे हैं। दो युवक उनके आसपास किसी ज्वलनशील पदार्थ से एक घेरा सा बनाते हैं और कुछ देर बाद लाइटर से उसमें आग लगा देते हैं।

देखते ही देखते एक आग का गोला या कहें आग से बना दिल का आकार उस जोड़े को घेर लेता है। वो दोनों एक दूसरे में डूबे दिलकश अंदाज में नाचते रहते हैं और इस खूबसूरत नजारे को देख वहां मौजूद मेहमानों की आंखें भी चमक उठती है। ये कुछ पल के ही लिए था, आग जली और बुझ गई। लेकिन इन पलों ने इस मौके को हमेशा के लिए रोशनी से भर दिया। ये कपल जब भी अपनी शादी का वीडियो देखेंगे, उन्हें ये पल हमेशा रोमांचित कर देंगे। इस वीडियो को अब तक 8.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यहां ये बताना जरुरी है कि कुछ खास और अलग हटकर करने की चाह में किए गए इस खास प्रॉप के लिए सुरक्षा के सारे बंदोबस्त किए गए थे। हम अपने पाठकों को सलाह देंगे कि वो जोश में आकर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ऐसा कोई प्रयास न करें।

View this post on Instagram

A post shared by Edi Musaku (@edi_musaku)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews