Burger King के कर्मचारी ने 27 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी, किस्मत ने बनाया करोड़पति

Burger King के कर्मचारी ने 27 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी, किस्मत ने बनाया करोड़पति

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपने कभी सुना है कि 27 साल की नौकरी में किसी शख्स ने एक भी दिन छुट्टी न ली हो। सुनने में अविश्वसनीय भले लगे लेकिन ये बात सच है। बर्गर किंग कंपनी (Burger King) में में कामने वाले एक व्यक्ति ने सालों नौकरी करते हुए बिल्कुल छुुट्टी नहीं ली और अब उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अमेरिका के लास वेगास (Las Vegas) में रहने वाले केविन फोर्ड अपनी कंपनी के लिए बेहद वफादार कर्मचारी साबित हुए हैं। 54 साल के केविन बर्गर किंग में बतौर कैशियर काम करते हैं और उन्होने 27 साल में एक दिन की छुट्टी नहीं ली। ।उनकी इस ईमानदारी और लगन को देखते हुए कंपनी ने भी  तोहफे में उन्हें एक गुडी बैग दिया। इसमें खाने के कुछ कूपन, पेन और कुछ और चीजें थी। इस गुडी बैग से केविन तो बहुत खुश थे लेकिन लोगों के साथ उनकी बेटियों को भी लगा कि उनके समर्पण के आगे ये गिफ्ट काफी छोटा है। ये गुडी बैग वाला वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद उनकी बेटियों ने उनके लिए एक कैंपेन चलाया। इसमें लोगों ने दिल खोलकर पैसे डोनेट किये और जब इन पैसों को गिना गया तो राशि 1 करोड़ के बराबर निकली। इस तरह लोगों ने उनकी निष्ठा और ईमानदारी की कद्र करते हुए उन्हें करोड़पति बना दिया।

https://twitter.com/mymixtapez/status/1539043147669331968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1539043147669331968%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fin-27-years-this-person-did-not-take-leave-even-for-a-day-now-he-got-rs-1-crore-the-video-is-going-viral-3125137

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews