Video : जब बिल्ली पहुंची जिम, इस तरह की एक्सरसाइज

Video : जब बिल्ली पहुंची जिम, इस तरह की एक्सरसाइज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपने कई फिटनेस फ्रीक देखे होंगे। इन दिनों जिम और एक्सरसाइज ट्रेंड में है और लोग अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए खूब पसीना बहाते हैं। ये अच्छा भी है क्योंकि कहा गया है कि सेहत सबसे बड़ी नेमत है। लेकिन क्या आपने कभी किसी बिल्ली को जिम करते देखा है।

ये एक बहुत ही मजेदार वीडियो है। इसमें एक जिम दिख रहा है जो खाली है। तभी एक बिल्ली आती है और एक एक्सरसाइज मशीन के नीचे लेटकर बाकायदा पुशअप्स करने लगती है। देखकर लग रहा है जैसे उसे एक्सरसाइज बहुत पसंद है और वो इसमें माहिर भी है। बड़े ही कायदे से मशीन पर पैर टिकाकर वो पुशअप्स कर रही है। ऐसा लगता है जैसे उसने जिम में कई लोगों को वर्कआउट करते देखा होगा और वही से ये सीख लिया। अब इसके पीछे वजह चाहे जो हो, लेकिन ये फिटनेस कैट हम सभी को फिटनेस चैलेंज जरूर दे रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews