
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आजकल हम सभी अपना कीमती सामान बैंक के लॉकर में रखते हैं। ये सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित है। लेकिन एक समय था जब सारे ज़ेवर, पैसे और कीमती कागज़ात घरों में ही रखे जाते थे। इसके लिए लगभग हर घर में एक लॉकर या सेफ होता था, जो काफी मजबूत और अपनी तरह से अनोखा होता। आज हम आपको ऐसा ही एक पुराना और कमाल का लॉकर दिखाने जा रहे हैं।
ये एक इटालियन सेफ या लॉकर है जो दिखने में काफी खूबसूरत है। इसे खोलने का तरीका बहुत अनूठा है। बीच में बने फूल से चाबी वाला हिस्सा खुलता है। इसके बाद इसमें एक के बाद एक तीन अलग अलग तरह की चाबियां लगाई जाती है तब ये लॉकर खुलता है। ये काफी मजबूत और सुरक्षित है और देखने में सुंदर भी। पहले हमारे यहां भी राजा महाराजा, जमींदार या बड़े लोगों के घरों में ऐसे ही लॉकर होते थे। ये भी उसी तरह का लॉकर है जो दिखने के साथ अपने काम के लिए भी परफेक्ट है।
https://twitter.com/lostinhist0ry/status/1550057180002676736?s=20&t=alBXkzaj1U9NttZYnei-jg
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

