इस ट्विटर हैंडल को फॉलो कर बुरी तरह फंसे सीएम, सोशल मीडिया पर छाया ठरकी केजरीवाल

इस ट्विटर हैंडल को फॉलो कर बुरी तरह फंसे सीएम, सोशल मीडिया पर छाया ठरकी केजरीवाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) किसी न किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने बयानों के चलते वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। राजनीति में बदलाव लाने की बात करते हुए पॉलिटिक्स में एंट्री लेने वाले केजरीवाल अक्सर नेतागिरी के प्रसिद्ध किस्से में ही फंसते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार वो नेतागिरी के चक्कर में नहीं बल्कि दूसरी वजह से विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर #TharkiKejriwal ट्रेंड कर रहा है।

— Amit Kumar (@AMIT_GUJJU) October 12, 2022

इस हैशटैग के साथ लगातार अरविंद केजरीवाल का नाम एक लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्विटर पर Esmee4Keeps नाम से टि्वटर अकाउंट है। इस अकाउंट में प्रोफाइल फोटो एक युवती की है और छोटे-छोटे कपड़ों में उसने कुछ तस्वीरें पोस्ट करके रखी हुई है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि अरविंद केजरीवाल इस युवती को ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। यह सिर्फ बातें नहीं है बल्कि इसके सबूत भी सामने आए हैं।

Must Read- भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस से PM फेस के सवाल पर खुद को बताया बलि का बकरा

सोशल मीडिया पर जब इस अकाउंट को जाकर देखा जाएगा तो वहां पर दिख रही तस्वीरें हर किसी को हैरान कर सकती हैं। ये तस्वीरें अतरंगी और प्राइवेट किस्म की है, यही वजह है कि लोगों का कहना है कि केजरीवाल ठरकी है। इस बात की पुष्टि कर पाना मुश्किल है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने उस अकाउंट को फॉलो किया था या नहीं। ये भी हो सकता है कि गलती से फॉलो बटन दब जाने की वजह से यह बवाल खड़ा हो गया हो। फिलहाल वह इस ट्विटर हैंडल को फॉलो करते नहीं दिखाई दे रहे हैं या यह भी हो सकता है कि जब #TharkiKejriwal ट्रेंड करने लगा उसके बाद उस अकाउंट को अनफॉलो कर दिया गया हो।

केजरीवाल टि्वटर हैंडल को फॉलो कर रहे थे या नहीं यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन जनता को तो वैसे भी जनार्दन ही कहा जाता है। जब उन्होंने सीएम केजरीवाल को इस अकाउंट को फॉलो करते हुए देखा तो तुरंत ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल पड़ी और तरह-तरह के मीम शेयर किए जाने लगे। इस अतरंगी टि्वटर हैंडल को फॉलो करने की वजह से लोगों ने केजरीवाल को ठरकी ठहरा दिया। सोशल मीडिया पर इस वक्त मीम्स की झड़ी लगी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews