Coffee date with cats : जब इन सुपर क्यूट कैट्स के साथ डेट पर निकला शख्स, मिले ये कमेंट्स

Coffee date with cats : जब इन सुपर क्यूट कैट्स के साथ डेट पर निकला शख्स, मिले ये कमेंट्स

Coffee date with cats : क्या आप कभी किसी के साथ डेट पर गए है ? डेट पर जाने के लिए हम हमेशा अपना बेस्ट ट्राई करते हैं। सबसे अच्छे कपड़े पहनना, अच्छा परफ्यूम लगाना और अच्छी से अच्छी जगह जाना। और अगर पार्टनर भी क्यूट हो तो फिर क्या कहना। लेकिन जरूरी तो नहीं कि क्यूट पार्टनर हमेशा कोई लड़की या लड़का ही हो..वो कोई बिल्ली भी तो हो सकती है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऐसा ही कुछ हुआ। एक शख्स अपनी बिल्लियों के साथ डेट पर निकला। यूं तो अमूमन सभी अपने घर पले हुए पेट्स को घुमाने ले जाते हैं। लेकिन डेट पर ले जाना कुछ अलग बात है। वो अपनी तीन सुपर क्यूट कैट्स जिनके नाम भी उतने ही प्यारे हैं…को डेट पर लेकर गया। बिल्लियों के नाम स्पंज केक, मोचा और डोनट हैं और जब वो डेट पर आईं तो उन्होने बहुत सुंदर ड्रेसेस पहनी हुई थीं। उन्हें उनकी बास्केट में लाया गया था और बाकायदा एक रेस्टॉरेंट में उनकी पार्टी हुई।

इस ओपन रेस्त्रां में उन्हें खिलाया पिलाया गया और खूब केयर हुई। ये तीनों कैट्स इतनी प्यारी लग रही थीं कि इनका वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर अब तक इसे पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं लोग इसपर बहुत प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है ‘मेरे लिए भी जगह रखना’ को दूसरे ने कहा है  ‘मैंने ऐसी सोफेस्टिकेटेड कैट्स पहले नहीं देखी।’ एक ने प्यार बरसाते हुए कहा  ‘कितनी प्यारी बिल्लिया हैं’ तो कोई लिख रहा है  ‘मुझे भी इनके साथ डेट पर जाना है।’ ये बहुत ही प्यार वीडियो है और हमें यकीन है कि इसे देखकर आपके चेहरे पर भी एक मुस्कान आ जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews