लंदन अंडरग्राउंड का सफर करते हुए दिखाई दिए दुबई के क्राउन प्रिंस, किसी ने नहीं पहचाना

लंदन अंडरग्राउंड का सफर करते हुए दिखाई दिए दुबई के क्राउन प्रिंस, किसी ने नहीं पहचाना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम इन दिनों अपने दोस्तों और परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इन छुट्टियों का अपडेट वह लगातार सोशल मीडिया से अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर सब चौंक गए। इस तस्वीर में वह अपने के साथ लंदन अंडरग्राउंड में यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वह बड़े आराम से एक आम आदमी की तरह सफर कर रहे थे, जहां उन्हें कोई नहीं पहचान पाया।

View this post on Instagram

A post shared by Fazza (@faz3)

फज्जा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह अपने दोस्त के साथ नजर आ रहे है, जिसका नाम बद्र अतीज है। यदि आप तस्वीरों को करीब से देखें, तो आप देखेंगे कि किसी ने वास्तव में उन पर ध्यान नहीं दिया। वह आसानी से एक आम आदमी के रूप में घूमकर निकल गए।

ये भी पढ़े … बेटी लियाना के बाद अब एक और बच्चे के माता-पिता बनेंगे देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी

इस पोस्ट पर क्राउन प्रिंस को खूब तारीफें मिल रही है। एक यूजर ने लिखा “लंदन ट्यूब यात्रा बहुत प्रेरणादायक है! आपको इतनी विविधता और वास्तविक मानवीय कहानियां देखने को मिलती हैं।”

आपको बता दे, शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 2008 से दुबई के क्राउन प्रिंस हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews