Cute Video : लड़की और चिड़िया की अनोखी दोस्ती, हमेशा रहते हैं साथ

Cute Video : लड़की और चिड़िया की अनोखी दोस्ती, हमेशा रहते हैं साथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दोस्ती का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। जरूरी नहीं कि दोस्ती सिर्फ इंसानों के बीच ही होती हो। कई बार पशु पक्षी भी हमारे इतने अच्छे दोस्त बन जाते हैं कि उसकी नज़ीर बन जाती है। आज हम ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें एक बच्ची और चिड़िया के बीच गहरी दोस्ती है।

इस वीडियो में एक प्यारी सी बच्ची नजर आती है जिसका नाम हिबा है। इसके हाथ पर एक चिड़िया बैठी है। हिबा ने बताया कि करीब एक साल से ये चिड़िया उसके साथ है। अब इन दोनों के बीच इतनी मोहब्बत हो गई है कि चिड़िया उसे छोड़कर कहीं जाती ही नहीं। वो अपनी इस नन्ही दोस्त को मीना नाम से बुलाती है। मीना बहुत ही नटखट है और कभी हिबा के कंधे पर बैठ जाती है तो कभी उसके सिर पर। वो किसी बंधन या पिंजरे में नहीं है लेकिन फिर हिबा को छोड़कर कहीं जाती नहीं। ये वीडियो ट्विटर पर शेयर होने के बाद अब तक 26 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस अनोखी दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं और दुआ मांग रहे हैं कि ये दोस्ती हमेशा बनी रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews