प्रेरणा : बहू ने कराया सास का गृह प्रवेश, दिल छू लेगा ये वीडियो

प्रेरणा : बहू ने कराया सास का गृह प्रवेश, दिल छू लेगा ये वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। समाज में आमतौर पर देखा गया है कि शादी के बाद जब बहू पहली बार घर आती तो सांस बड़े धूमधाम और रीती-रिवाजों के साथ उसका गृह प्रवेश कराती है और उसके बाद से बहुत बार देखा भी गया है कि परिवार से खटपट और न्यारे (अलग) होने की खबरें में जल्द ही हो जाती है। भारतीय समाज में सांस-बहू के बीच के रिश्ते को ज्यादतर तकरार के रूप में ही परिभाषित किया जाता है, जहां सांस और बहू के बीच कम ही बनती है लेकिन इन सब चीजों को पीछे छोड़ते हुए एक बहू ने मिसाल कायम की है।

बहू ने अपने नए घर भी ठीक उसी प्रकार अपनी सांस को गृहप्रवेश कराया, जैसे कभी उसे उसकी सांस ने कराया था। इसका वीडियो इंटरनेट पर लोगों के दिल को छू रहा है।

ये भी पढ़े … ये कैसी ममता!, गर्भ में ही किया बच्चे का सौदा

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि अपने पोते और दो स्वजनों के साथ महिला लिफ्ट से आती है, जहां बहू और बेटे ने गृह प्रवेश की सारी तैयारियां की हुई है, पहले आरती होती है फिर, सिंदूर की थाली से होते हुए फूलों से बनाए गए रास्ते से उन्हें उनके कमरे में प्रवेश कराया जाता है। बहू और बेटे के इस प्यार को देखकर महिला भी अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाई।

आप भी देखिए समाज को प्रेरित करने वाले इस वीडियो को।[dgv_vimeo_video id=”717790977″]

सांस-बहू साथ में बने इंटरप्रेन्योर

हालांकि, ये पहली बार नहीं जब सांस और बहू के बीच इस तरह की बॉन्डिंग देखी गई हो, इससे पहले भी टी.वी के मशहूर शो ‘द शार्क टैंक’ में भी सांस-बहू की जोड़ी ने मिसाल कायम की थी, जहां उन्होंने एक दूसरे की मदद से प्लास्टिक की बजाय कार्डबोर्ड से बने डब्बों और चम्मज को प्रोमोट करने के लिए कंपनी बनाई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews