Video : Deepika ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया क्लासिकल डांस

Video : Deepika ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया क्लासिकल डांस

 मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। हाल भी में उनका एक वीडियो रिलीज हुआ है जो काफी वायरल हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की डीपी लगाकर ऑनलाइन फ्रॉड, डॉक्टरों से मांगे पैसे और गिफ्ट

फिलहाल दीपिका सिंह मनाली में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और वहां से वो लगातर कई तरह के वीडियो भी शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। खास बात ये कि इसमें वो एक इंग्लिश सॉन्ग पर क्लासिकल डांस कर हैं। ये वीडियो उन्होने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो ब्लैक कलर की डिजाइनर साड़ी और स्वीवलैस ब्लाउस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बालों में उन्होने जुड़ा बनाया और उनका स्टाइल काफी एलीगेंट है। फैन्स को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews