दिल्ली मेट्रो में लेडीज सीट के ऊपर कंडोम के विज्ञापन देख भड़के लोग

दिल्ली मेट्रो में लेडीज सीट के ऊपर कंडोम के विज्ञापन देख भड़के लोग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली मेट्रो में कंडोम के विज्ञापन को चिपकाना यहां दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन को भारी पड़ गया। दरअसल, ये विज्ञापन भी महिलाओं के लिए रिजर्व की गई सीट के ऊपर ही थे, जिसमें एक कपल बेड पर काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे थे। इसका फोटो क्लिक कर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) पर निशाना साधा है।

ट्विटर पर विज्ञापन की फोटो शेयर करते एक यूजर ने लिखा, “दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन इस विज्ञापन से भरा हुआ है, जो कि पैसेंजर्स के लिए बहुत शर्मिंदगी का कारण बन रहा है।”

हालांकि, जल्द ही सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस भी शुरू हो गई है क्योंकि कुछ लोग इसे गलत नहीं मान रहे है। इसी पोस्ट पर एक यूजर ने रिप्लाई किया कि इसमें शर्मिंदगी वाली क्या बता है? किसी भी चीज को देखने के हमेशा दो तरीके होते हैं।

इस बीच दूसरे यूजर ने लिखा, “सिर्फ रेवेन्यू से ही मतलब नहीं होना चाहिए। समाज के प्रति भी आपकी जिम्मेदारी है, जिसे पैसों से ऊपर देखना और निभाना चाहिए।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “इनको बस पैसे कमाने से मतलब है? महिला मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है? क्या मेट्रो का कोई अधिकारी या कर्मचारी इस विज्ञापन को अपने घर के अंदर या बाहर लगाएगा?”

ये भी पढ़े … गालीबाज नेता की जमानत याचिका खारिज, जेल में रहेगा श्रीकांत त्यागी

इस बीच विज्ञापन की तरफदारी में भी लोग सामने आए है। इस पर एक यूजर ने लिखा, “इसमें गलत क्या हुआ? जैसे बोला जाता है, लड़की के कपड़े नहीं आपकी सोच छोटी है, वैसे ही विज्ञापन तो घटिया नहीं है, देखने वाले की नजर घटिया है।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इसमें कुछ गलत नहीं है। महिलाओं को सुरक्षित सेक्स का अधिकार है। यह विज्ञापन महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करता है।”

हालांकि, उधर डीएमआरसी की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि इसमें कोई भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। लेकिन इसके बावजूद लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने फिलहाल इस विज्ञापन को हटा दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews